Posts

Showing posts from October, 2024

नवदुर्गा नमस्तुते

पर्वत राज हिमालय गृहे महादेवी पदार्पण पुत्रीरुपे त्रिशूल-कमल धारिणी देवी वृषभवाहिनी चंद्रमा शोभित , सती भवानी माँ शैलपुत्री नमस्तुते   श्वेतांबरधरा तपस्विनी अक्षमाला-कमंडल धारिणी कमल पुष्प शृंगाररत अनंत काल सहतप-चारिणी शिव भक्ति वासिनी माँ ब्रहमचारिणी नमस्तुते   त्रिनेत्री व दशोभुजा जागृत मानवी शक्तिरूपा अर्धचंद्र मस्तके धारिणी समर निनाद उद्घोषिणी असुर-राक्षस दमनकारिणी माँ चंद्रघंटा नमस्तुते   श्रीमुखी , अष्टभूजा सिद्धि-निधि दात्री , माता सूर्यवासिनी मृदु ऊष्मा उज्ज्वलित सूर्य देव प्रबोधिका तेजोमय , ब्रह्मांड सृजनी माँ कुष्मांडा नमस्तुते   चतुर्भुजा , मातृरूपी बुद्धि , निधि , समृद्धि दात्री सकल मानस आनंददायिनी समस्त जग परिष्कृत कारिणी कुमार जननी , कमल धारिणी माँ स्कंदमाता नमस्तुते   देव तेज जनित सिंह-आसन विराजित पग रक्त-रंजीत , असुरनाशिनी शंख-चक्रधारिणी महिशासुरमर्दिनी माँ कात्यायनी नमस्तुते   अबद्ध केश , कृष्ण चर्म कोप दृष्टि , गर्दभ वाहिनी भक्त वरदात्री , देवी शुभंकरी शुंभ-निशुंभ नाशिनी रक्तबीज विनाशिनी माँ कालरात्रि नमस्तुते ...